साहिबगंज जिले के लिए गर्व का क्षण—जिले के पाँच एथलीटों का चयन 40वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप (भुवनेश्वर, उड़ीसा) के लिए झारखंड राज्य टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया, नई दिल्ली एवं उड़ीसा एथलेटिक्स संघ द्वारा आगामी 10 से 14 अक्टूबर तक कलिंगा स्टेडियम, भुवनेश्वर में आयोजित की जाएगी।इन खिलाड़ियों का चयन 11 से 21 सितम्बर तक खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय, झारखंड रांची द्वारा आयोजित विशेष कोचिंग कैंप एवं 22 से 24 सितम्बर को झारखंड एथलेटिक्स संघ द्वारा आयोजित 36वीं पूर्वी क्षेत्र जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है।
जिले के चयनित एथलीट संतोष मुर्मू (बालक अंडर-14) – ट्रायथलन ग्रुप ए एमानुएल किस्कू (बालक अंडर-16) – 80 मीटर हर्डल्स, मेडले रिले परमा हांसदा (बालक अंडर-16) – लंबी कूद, पेंटाथलान, मेडले रिले विवेक यादव (बालक अंडर-18, सकरीगली) – जेवलिन थ्रो हुस्नारा प्रवीण (बालिका अंडर-20, बरहरवा) – लंबी कूद इनमें से संतोष मुर्मू, एमानुएल किस्कू और परमा हांसदा आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज के प्रशिक्षु हैं।राज्य टीम के कोच के रूप में योगेश यादव (आवासीय बालक एथलेटिक्स प्रशिक्षण केंद्र, साहिबगंज) को जिम्मेदारी सौंपी गई है।36वीं पूर्वी क्षेत्रीय प्रतियोगिता में प्राप्त पदक:विवेक यादव – स्वर्ण (जेवलिन थ्रो)परमा हांसदा – पदक (मेडले रिले)
संतोष मुर्मू – रजत (किड्स जैवलिन)
एमानुएल किस्कू – कांस्य (80 मीटर हर्डल्स)हुस्नारा प्रवीण – कांस्य (लंबी कूद)
शुभकामनाएँ उपायुक्त हेमंत सती, आईटीडीए निदेशक संजय कुमार दास, अपर समाहर्ता गौतम भगत, जिला खेल पदाधिकारी कुमार हर्ष समेत जिले के खेलप्रेमियों ने सभी चयनित एथलीटों और कोच को हार्दिक बधाई एवं आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएँ दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *