विशाल विचार संवाददाता -सुमन कुमार दत्ता (पाकुड़ )

महेशपुर: पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड के सीलमपुर गांव में बुधवार को पोषण अभियान 2025 के तहत आंगनबाड़ी केंद्र की सेविकाओं द्वारा एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली में मुख्य रूप से सीडीपीओ नीलू रानी और महिला पर्यवेक्षिका तृप्ति भंडारी ने भाग लिया।इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को स्वच्छता, पोषण, स्तनपान और स्वास्थ्य संबंधी व्यवहार के प्रति जागरूक करना था। रैली के माध्यम से महिलाओं को बताया गया कि बच्चे के लिए मां का दूध अमृत समान होता है, इसलिए नवजात शिशु को जन्म के एक घंटे के भीतर स्तनपान कराना जरूरी है। इसके अलावा, पहले छह महीने तक सिर्फ मां का दूध ही बच्चे को दिया जाए, किसी प्रकार का ऊपरी आहार न दें।कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के लिए विशेष जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया, जिसमें पोषणयुक्त आहार, साफ-सफाई और नियमित स्वास्थ्य जांच पर जोर दिया गया। वहीं, आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों को हाथ धोने की सही विधि सिखाई गई और उन्हें स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया गया।इस मौके पर सीलमपुर पंचायत की सभी आंगनबाड़ी सेविकाएं उपस्थित थीं। उन्होंने पूरे गांव में नारे लगाते हुए रैली निकाली और लोगों को स्वास्थ्य व पोषण संबंधी जरूरी जानकारी दी।

#पाकुड़ उपायुक्त #पोषण #महेशपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *