विशाल विचार-सुरेश पटेल ब्लाक कॉर्डिनेटर खजुहा फतेहपुर
सरहन बुजुर्ग गांव में कृषि विभाग की टीम ने किया निरीक्षण, किसानों को दी गई सलाह।
जनपद के विकास खंड अमौली में भारत सरकार द्वारा कृषि क्षेत्र में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (NFSM) के तहत बुधवार को सरहन बुजुर्ग गांव में कृषि विभाग की टीम ने किसानों की फसलों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कृषि रक्षा इकाई से आए एडीओ (एजी) रवीन्द्र सिंह, एडीओ (पीपी) बालेंद्र सिंह, एएआई विनय कुमार शर्मा तथा बीटीएम सोनू भारती ने किसानों की सूचना पर मौके पर पहुँचकर दलहन फसलों की स्थिति का जायजा लिया।
बीटीएम सोनू भारती ने बताया कि भारत सरकार द्वारा संचालित इस मिशन का मुख्य उद्देश्य किसानों को दलहन उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करना और उनके उत्पादन में वृद्धि करना है। इसके अंतर्गत किसानों को तकनीकी जानकारी, फसल प्रबंधन के तरीके, कीट नियंत्रण, और कीटनाशक दवाओं के सही उपयोग की जानकारी दी जाती है ताकि फसलों की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता दोनों में सुधार हो सके।
इस अवसर पर स्थानीय किसान अतर सिंह, नरेंद्र वर्मा पहलवान, चंदिका यादव, करतार बिंद, शैलेन्द्र कुमार, शैलेन्द्र अवस्थी, संतोष दीक्षित, विजय यादव सहित कई अन्य किसान मौजूद रहे। किसानों ने विभागीय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के निरीक्षण और मार्गदर्शन से उन्हें खेती में नई तकनीक अपनाने में मदद मिल रही है।
