किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाने पर जोर, बिचौलियों की भूमिका समाप्त करने की पहल।\

श्रीकांत दास/ विशाल विचार

झारखंड साहिबगंज, कृषि एवं वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड, रांची के निर्देशानुसार कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, साहिबगंज के तत्वावधान में एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन सिद्धो-कान्हू सभागार, साहिबगंज में किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर समाहर्ता गौतम भगत ने की। इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, DDM NABARD, DPM JSLPS, सभी प्रखंड सहकारिता प्रसार पदाधिकारी, विभिन्न LAMPs/PACS के अध्यक्ष एवं सचिव, तथा विशेष सहकारी समितियों के अध्यक्ष एवं मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी उपस्थित थे।

कार्यशाला में राज्य सहकारी संघ (SIDHKO FED) के प्रतिनिधि कुमार सीरम (Senior Manager) एवं अभिषेक सिंह (Senior Consultant) द्वारा विस्तृत प्रस्तुति दी गई। उन्होंने बताया कि धान, गेहूं, लाह, इमली, चिरौंजी, आँवला, महुआ, करंज आदि जैसे कृषि एवं वनोपज उत्पादों का संकलन, प्रसंस्करण, भंडारण, परिवहन, वितरण, विपणन एवं विकास कार्य सहकारी ढाँचे के माध्यम से किया जाएगा, ताकि किसानों और सहकारी सदस्यों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके।इस कार्यशाला का प्रमुख उद्देश्य कृषि एवं वनोपज व्यापार से बिचौलियों की भूमिका समाप्त कर किसानों को प्रत्यक्ष लाभ पहुँचाना है।कार्यक्रम के दौरान बीज वितरण कार्यक्रम 2025-26 का भी शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन अपर समाहर्ता गौतम भगत द्वारा सकरोगढ़ पोखरिया MPCS के माध्यम से किया गया। इस अवसर पर पाँच किसानों के बीच 50% अनुदानित दर पर बीज वितरण किया गया।कार्यक्रम का संचालन जिला सहकारिता पदाधिकारी-सह-सचिव, कृषि एवं वनोपज जिला सहकारी संघ लिमिटेड, साहिबगंज द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *