विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी की फतेहपुर से रिपोर्ट
जनपद के प्रसिद्ध ऐतिहासिक जगन्नागढ़ धाम मेले में त्रिवेदी आल्हा मंडल रायबरेली द्वारा आल्हा गायन का प्रस्तुतीकरण बहुत ही आकर्षक रहा । लगभग 45 वर्षों से आल्हा गायन कर रहे जयशंकर त्रिवेदी को सांसद नरेश उत्तम पटेल ने शाल एवं नगर धनराज देकर सम्मानित किया । आल्हा ऊदल की वीरता का वर्णन सुनकर भीड़ रोमांचित रही । आल्हा सम्राट में बीच-बीच में सामाजिक समरसता का भी संदेश दिया । संसद के साथ साथ नगर पालिका परिषद फतेहपुर के अध्यक्ष राजकुमार मौर्य पूर्व सपा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह यादव पूर्व जिला पंचायत सदस्य केतकी सिंह आलोक वर्मा आदि विशिष्ट लोग मौजूद रहे । मुख्य अतिथि सांसद नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि जनता ने उन्हें देश की सबसे बड़ी पंचायत में भेजा है। जिसके लिए वह हमेशा आभारी रहेंगे । वहां विभिन्न वेशभूषा भाषा संस्कृति के मानने वाले संसद की शोभा बढ़ाते हैं । उन्होंने कहा कि जितने सत्र चले मैने जिले की समस्याओं को मुख्य रूप से प्रमुखता से सदन में उठाया । जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा परिषदीय विद्यालय बंद करने का मुद्दा भी रहा ।उन्होंने कहा कि कलाकार समाज में सद्भावना और भाईचारा का संदेश देते हैं । एक कलाकार को सम्मानित कर अपने को सम्मानित महसूस कर रहा हूं । बड़ी सांझीया जगन्नागढ़ धाम में प्रत्येक वर्ष ऋषि पंचमी के अवसर पर दो दिवसीय भव्य मेले का आयोजन प्राचीन समय से होता चला आ रहा है । जिसमें मेले के प्रथम दिन दोपहर से त्रिवेदी आल्हा मंडल रायबरेली द्वारा बावनगढ़ की की लड़ाइयों में से उदल का ब्याह, उर्फ नरवार गढ़ की लड़ाई को प्रस्तुतीकरण और रस के माध्यम से गायक रेडियो टीवी सिंगर जयशंकर त्रिवेदी ने तलवार लेकर हाव भाव के साथ किया । त्रिवेदी के शिष्य एवं प्रदेश के प्रसिद्ध आल्हा गायक लल्लू बाजपेई के पौत्र नयन बाजपेई ने उन्नाव के राजाओं द्वारा अंग्रेजों से लड़ाई में उनकी वीरता का सुंदर प्रस्तुतीकरण किया । आयोजन प्रधान प्रमोद कुमार यादव अतुल सिंह अतिथियों एवं स्रोतों के प्रति आभार व्यक्त किया । आल्हा गायक के साथ के कलाकारों में जनार्दन यादव रामवीर चंद्र, किशोर राजकुमार आदि ने आल्हा के वाद्य यंत्रों के साथ स्रोतों का मनमोहन लिया । जिला पंचायत के भावी प्रत्याशी धारा यादव द्वारा पेयजल की निशुल्क व्यवस्था की गई । इस मौके पर सपा छात्र सभा के जिला अध्यक्ष सुशील यादव, हनुमान सिंह , कामत गिरी के प्रोपराइटर सुमित कुमार यादव , ज्ञान बाबा , जगराज सिंह , आईपी सिंह, दिनेश पासी सहित हजारों से श्रोतागण मेले के साथ आल्हा का लुफ्त उठाया।
