जनपद के धाता थाना क्षेत्र के अजरौली गाँव में देर शाम उस समय सनसनी फैल गई जब गाँव के ही एक युवक ने शराब के नशे में धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला कर दिया।हमले में गाँव के एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।जानकारी के मुताबिक,गाँव का रहने वाला एक युवक शराब पीकर घर आया।वह चारपाई पर खाना खाकर सो रहे एक अधेड़ पर अचानक टूट पड़ा और लाठी-डंडों से प्रहार करने लगा।बीच-बचाव करने आए दो अन्य लोगों को भी उसने बेरहमी से मारा।इसमें एक वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दोनों घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धाता में भर्ती कराए गए हैं।जनपद के धाता थाना क्षेत्र अंतर्गत अजरौली गांव में देर शाम एक नशाखोरी का मामला सामने आया,जिसने पूरे गांव को दहला दिया।शराब के नशे में धुत युवक ने धारदार हथियार व लाठी-डंडों से हमला कर चारपाई पर सो रहे एक अधेड़ को गंभीर रूप से घायल कर दिया।इस हमले में वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल होकर अस्पताल में भर्ती हैं।जानकारी के अनुसार,उक्त युवक शराब पीकर घर पहुंचा और खाना खाने के बाद चारपाई पर सो रहे पडोसी वृद्ध पर अचानक टूट पड़ा।बचाव में आए दो अन्य ग्रामीण भी उसकी मारपीट का शिकार बने। घटना की सूचना मिलते ही धाता पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति संभाली।आरोपी युवक फरार बताया जा रहा है और उसकी तलाश की जा रही है।इस अत्यंत दुखद व जघन्य घटना ने पूरे क्षेत्र में मानवीय संवेदनाओं को झकझोर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पहले से शराबबंदी पर कड़ाई बरती गई होती तो संभवतः यह घटना टल सकती थी।पुलिस ने मृतक की लाश कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दी है।साथ ही आरोपी युवक की खोज शुरू कर दी गई है।क्षेत्र में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।घटना की सूचना मिलते ही धाता थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और हालात को नियंत्रित किया।आरोपी युवक फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
