ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर युवाओं ने नबी के बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन करते हुए और जरूरतमंदों की जरूरत पर काम आने का संकल्प लेकर आज यूथ फाउंडेशन के बैनर तले संगठन के युवाओं ने रक्तदान किया फाउंडेशन के अध्यक्ष मोहम्मद शाद उर्फ बाबा ने कहा कि इस पाक माहे रबी उल अव्वल की 12 तारीख यानी 12 रबी उल अव्वल को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म हुआ था । जिन्होंने सारी मानवता के लिए त्याग और बलिदान और जरूरत मंदो के काम आना और इंसान को इंसानियत का सबक दिया , तथा अमन और शांति का पैगाम दे कर दुनिया को बता दिया कि मानव सेवा ही सब से अच्छी सेवा है । इसलिए इस पवित्र माह के प्रथम दिन पैगंबर मोहम्मद साहब के जन्मदिन के पूर्व अवसर पर फतेहपुर यूथ फाउंडेशन की ओर से रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किया गया है जिसमें 12 युवाओं ने रक्तदान किया है। ।क्योंकि पैगंबर मोहम्मद साहब ने अपना पूरा जीवन इंसानियत एवं समाज सेवा के कामों में लगाया है । उनका पूरा जीवन समूची मानवता के लिए एक बेमिसाल उदाहरण है । युवाओं ने कहा कि उनके द्वारा दान किया गया रक्त किसी दुर्घटना में घायल व्यक्ति या रक्त की कमी से जूझ रहे इंसान के जीवन को बचाने में अहम योगदान साबित होगा । इंसानियत के लिए इससे बढ़ कर और क्या हो सकता है । इस मौके पर संस्था के कई लोग उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *