विशाल विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी

अमेठी ( मुसाफिरखाना) थाना मुसाफिरखाना पुलिस ने चोरी की वारदात का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अनूप मिश्रा पुत्र स्व. विनोद कुमार मिश्रा निवासी मानशाहपुर, थाना मुसाफिरखाना, जनपद अमेठी, उम्र 35 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से 30 ग्राम चांदी की कुचली हुई पत्तर बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम तलाश वांछित अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी, तभी आरोपी अनूप मिश्रा पकड़ा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि दिनांक 30/31 अगस्त 2025 की रात उसने अपने साथी भीम सिंह पुत्र राजकुमार सिंह के साथ तालाब किनारे स्थित शिव मंदिर में चोरी की थी। दोनों ने शिवलिंग पर जड़े अरघे से चांदी की पत्तर तोड़कर निकाल ली और आपस में बराबर-बराबर बांट ली। बरामद चांदी आरोपी बेचने जा रहा था, तभी पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस मामले में थाना मुसाफिरखाना में मुकदमा अपराध संख्या 236/25 धारा 305(d), 317(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विवेक कुमार सिंह, उपनिरीक्षक नसीर अहमद, कांस्टेबल अविनाश यादव और राम नयन चौधरी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि साथी आरोपी भीम सिंह की तलाश की जा रही है। पुलिस जल्द ही उसे भी गिरफ्तार किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *