जम्मू-कश्मीर में कोई न कोई आतंकी गतिविधि होती ही रहती है। अभी की ताज़ा अपडेट के अनुसार अनंतनाग के अंडवान सागरम् इलाके में आतंकवादियों व सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई है‌। गोलीबारी भी हुई है तथा पुलिस और अन्य सुरक्षा बल मोर्चे को सम्भाले हुए हैं। रविवार की सुबह मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और पुलिस ने पूछे जाने पर बताया कि अनंतनाग के अंडवान सागरम् इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है‌। जम्मू-कश्मीर पुलिस व सुरक्षा बल मौके पर मौजूद हैं। साथ ही एक चर्चित मोहल्ले पुरानी पुंछ में भी संदिग्धों को देखे जाने की सूचना पुलिस को मिली थी जिसके बाद पुंछ शहर में भी हाई अलर्ट घोषित किया गया। आतकंवादियों को दबोचने के लिए धर पकड़ अभियान लगातार जारी है। इसी के अनुसार सुरक्षा बल मिली इंटेल के अनुसार शनिवार से ही मोहल्ला रेडियो स्टेशन के आसपास तलाशी जारी रखे हुए हैं। अभियान को कई घंटे जारी रखा गया जो कि आंशिक रूप से अभी भी चल रहा है। एक और सूचना के अनुसार उत्तरी कश्मीर में बारामूला के उरी सेक्टर में पाकिस्तान ने नापाक हरकत करते हुए घुसपैठ करवाने की कोशिश की है जो कि सतर्क सुरक्षा बलों द्वारा नाकाम कर दी गई। शनिवार की सुबह-सुबह कुछ संदिग्धों ने सीमा के इस पार आने की कोशिश की लेकिन सुरक्षा बलों की मुस्तैदी की वजह से नाकामयाब हो गये‌। सैन्य बलों का नेतृत्व करने वाले कुछ अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान , जम्मू-कश्मीर में होने वाली G-20 की बैठक को प्रभावित करना चाहता है , इसलिए घाटी में वह लगातार अव्यवस्था फैलाने की कोशिश कर रहा है। घुसपैठ की घटना भी इसी का हिस्सा थी जो कि सफल नहीं हो पायी।

भारतीय सैन्य बलों के एक प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तान के क्षेत्र से एक क्वाडकाप्टर उड़ाया गया जिसे कि समय रहते भारतीय सीमा में आने से पहले ही वापस खदेड़ दिया गया। इस क्षेत्र में इस तरह की गतिविधि पहली बार देखी गई है। इससे यह माना जा रहा है कि जम्मू संभाग के क्षेत्र में पाकिस्तान अपनी रणनीति बदल रहा है‌। वह नापाक कोशिशों को अंजाम देने के लिए सीमा पर उरी सेक्टर के पास अलग-अलग कोशिशें कर रहा है। पाकिस्तान द्वारा क्वाडकाप्टर का इस्तेमाल हथियारों और गोला बारूद को उस पार से इस पार लाने में लगातार किया जाता है। उरी सेक्टर में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला है‌। घाटी के इलाके में सेना 15वीं कोर के प्रवक्ता कर्नल एमरॉन मोसवी ने बताया कि शनिवार की सुबह उरी सेक्टर में आतंकी घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया गया। आतंकवादियों को हथियारों के साथ देखा गया था जिनको कि भारतीय सैनिकों ने खदेड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *