विशाल विचार
सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के चरई गांव निवासी लक्ष्मीकांत पुत्र श्यामसुंदर ने थाने में दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि सोमवार की शाम लगभग सात बजे मेरा पुत्र ऋषभ तिवारी अपनी डेयरी जा रहा था।उसी दौरान मेरे गांव का ही रहने वाला पंकज पटवा पुत्र रामशंकर निवासी चरई अपनी दुकान में बैठा था।पुत्र को देखते ही उधारी के पैसे मांगने लगा तो मेरे पुत्र ने कहा कि आपकी दाई ने कहा है कि जब मैं दुकान पर आऊं तभी उधारी के पैसे देना।इतना कहते ही पंकज पटवा गाली गलौज करने लगा और मारपीट शुरू कर दी।शोर शराबा सुनकर मेरा पुत्र अभय तिवारी आ गया और बीच बचाव में मै भी पहुंच गया।पंकज व बहन कल्पना ने हम सभी लोगों को लोहे के बटखरे से मारना शुरू कर दिया जिससे प्रार्थी के पुत्र अभय तिवारी का सर फट गया और बेहोश होकर गिर गया।पंकज व उसकी बहन ने मारपीट के पश्चात हम तीनों को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर घायल को मेडिकल के लिए भेजा गया है जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *