जनपद के जाफरगंज।जोनिहा अमौली मार्ग से डांडा अमौली संपर्क मार्ग पर जल भराव होने के कारण तालाब के दूषित पानी से होकर लोगों को गुजरना पड़ा जल भराव से ग्रामीणों व राहगीरों को सड़क से गुजरने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
विकास खण्ड खजुहा के गहरु खेड़ा गांव के अंदर से होकर निकले डांडा अमौली संपर्क मार्ग पर पानी का भराव हो गया ।जल भराव होने के कारण लोगों को तालाब के दूषित व गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा।शुक्रवार शाम को हुई तेज बारिश के कारण गांव के अंदर बना तालाब उफान में आ गया। वहीं कल्लू पासवान के दरवाजे पर अधिक पानी भरा होने के कारण घर से निकलने में पारिवारिक सदस्यों को दूषित पानी से होकर गुजरना पड़ता है।पासवान ने जानकारी दी कि पानी का भराव होने से जहरीले जीव जंतु घर के अंदर प्रवेश कर जाते हैं।जिससे मेरे परिवार को जहरीले कीड़ों का खतरा बना रहता है।पानी के निकास की उचित व्यवस्था कराए जाने की मांग की है।इस मार्ग से होकर गंगोली,रामपुर, रणमस्तपुर, गांजर, रमदिनवापुर, भारतपुर,बहादुरपुरसहित लगभग एक दर्जन गांव के सैकड़ों लोगों व स्कूली छात्रों को प्रतिदिन कठिनाइयों से होकर गुजरना पड़ रहा है
