विशाल विचार
सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर
जनपद के चांदपुर थाना क्षेत्र के मदरी गांव में सड़क किनारे खड़ी बाईकों में कार सवार ने टक्कर मार दी।एक बाइक कार में फंस गई।जिसे चालक घसीटता हुआ मौके से तीन किलोमीटर तक भगाता रहा। बिलारी मोड़ के समीप कार एक पेड़ से टकरा गई। कार में सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के जरिए घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में भर्ती करवाया ।
मध्य रात्रि लगभग 12बजे कार सवारों ने मदरी गांव में सड़क किनारे खड़ी बाईकों में टक्कर मार दी।टक्कर की आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकले , और जोर का शोर करने लगे लेकिन लोग चिल्लाते रहे । और कार सवारों ने गाड़ी नहीं रोकी।टक्कर मार कर भागते समय एक बाइक कार में फंस गई जिसे कार चालक तीन किलोमीटर तक घसीटता हुआ भागता रहा। घसीटने के दौरान बाइक फंसी होने के कारण चिंगारी उठती रही लोग दूसरे वाहनों से पीछा कर बनाते रहे वीडियो कार में सवार सोनू, एवं नवीन पुत्रगण लक्ष्मण सिंह उसी कार में सवार जीतू सिंह पुत्र अज्ञात निवासीगण ग्राम मवई धाम थाना चांदपुर अपनी कार द्वारा अमौली से वापस घर जा रहे थे।लोगो का कहना है कि तेज रफ्तार कार सवार नशे में धुत थे एवं लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए खड़ी बाईकों में टक्कर मार दी ।टक्कर के बाद एक बाइक कार में फंस गई जिसे घसीटता हुआ चालक भाग निकला आवाज देने पर भी रुके नहीं।तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर गांव के एक विद्यालय के समीप गोविंदपुर बिलारी मोड़ के पास एक सिरसा के पेड़ में जा टकराई जिससे कार सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस द्वारा एम्बुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अमौली में भर्ती कराया गया।अमौली चौकी प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि दुर्घटना की जानकारी मिली थी।कार सवार तीन युवक घायल हुए हैं।जिन्हें इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया था।कार की टक्कर से दो मोटरसाइकिलें क्षतिग्रस्त हुई है।एक बाइक कार में फंस गई थी जो तीन किलोमीटर तक घसीटती हुई चली गई।

