जिला बलौदा बाजार विशाल सत्संग समारोह
Reporter : प्रशांत पटेल – ब्लाक कसडोल
जिला बलौदा बाजार । संत रामपाल महाराज के शिष्यों ने रविवार को ब्लाक कसडोल के ग्राम कटगी में भव्य सत्संग का आयोजन किया जिसमें सैकड़ो अनुयायी शामिल हुए। इस दौरान श्रीमद भागवत गीता ग्रंथ के विभिन्न अध्यायों में वर्णित ज्ञान, तप, साधना, तत्वज्ञान, व संत रामपाल के उद्देश्यों को शिष्यों ने लोगो के सामने रखा। संत जी का उद्देश्य है कि विश्व को सद्भक्ति देकर मोक्ष प्रदान कराना, भारत से दहेज रूपी रावण को जड़ से उखाड़ फेंकना, नशा मुक्त, मांसाहारमुक्त, भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाना, मानव
समाज से पाखंडवाद को खत्म करना, मानव समाज से भ्रूण हत्या को समाप्त करना, जाति-पाति ऊंच- नीच का भेदभाव को मिटाना एवं नैतिक आध्यात्मिक जागृति लाना समाज में फैले सभी प्रकार के नशा को दूर करना, समाज में शांति भाई चारा स्थापित करना, सामाजिक बुराई को समाप्त करके स्वच्छ समाज निर्माण करना है।
कार्यक्रम में ओंकार पटेल, हरिशंकर देवांगन,अजय दिवाकर, देवलाल पटेल
, कृष देवांगन, समेत ब्लाक के समस्त अनुयायियों का विशेष योगदान रहा।
