अनीश कुमार सिंह
चीफ रिपोर्टर उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़
उन्नाव – आज गांव चलो अभियान के अंतर्गत हर घर का विकास आपके द्वार संकल्प के तहत सदर विधायक पंकज गुप्ता नें विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया|
उन्होंने कहा कि यह सब माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व और “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” की नीति तथा माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की सशक्त और पारदर्शी शासन व्यवस्था का परिणाम है, जिसके चलते गांव-गांव तक विकास की गंगा बह रही है।
हमारा संकल्प है कि गांव की हर गली, हर घर तक विकास की रौशनी पहुंचे और कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे।
इस मौके पर पूर्व मंडल अध्यक्ष अमित त्रिपाठी जी, श्री राम राजपूत जी, रामदीन लोधी जी, सज्जन जी, राम प्रकाश जी, आकाश जी, श्री कृष्ण वर्मा जी, बृजेश राजपूत जी एवं उनकी पूरी टीम, प्रदीप सिंह जी, पवन सिंह जी एवं अन्य सम्मानित लोग उपस्थित रहें |

