विशाल विचार-शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीप फतेहपुर
जनपद में आज तड़के सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। जानकारी के अनुसार, ललौली थाना क्षेत्र के गोझ गांव के एक गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना सुबह करीब 3 बजे की बताई जा रही है, जब परिवार के सभी सदस्य घर के अंदर सो रहे थे। अचानक तेज आवाज के साथ पूरा मकान धराशायी हो गया। मलबे में दबे लोगों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण दौड़े और किसी तरह मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला। इस दर्दनाक हादसे में हीरा लाल नामक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक की पत्नी अपनी छोटी बेटी के साथ मायके गई हुई थी जिससे वह इस ह्रदयबिदरक हादसे से बच गई ।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मुआवजा कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार को शीघ्र आर्थिक सहायता और पक्का आवास उपलब्ध कराया जाए ताकि वे फिर से जीवन को पटरी पर ला सकें।
