रिपोर्ट – विशाल विचार ब्यूरो अमेठी

प्रधानमंत्री Narendra Modi की स्वर्गीय माता जी पर कांग्रेस पार्टी के नेता Rahul Gandhi राहुल गांधी द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी अमेठी में मंडल संग्रामपुर के कार्यकर्ताओं मके अंदर जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। शुक्रवार को ब्लॉक संग्रामपुर के बगल स्थित थाना परिसर में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष राजेश शुक्ल अमेठी के नेतृत्व में थाना अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई। इस अवसर पर एडवोकेट सदाशिव पांडेय ,पूर्व मंडल अध्यक्ष विपिन शुक्ल, पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय तिवारी एडवोकेट ,पूर्व महामंत्री मनोज मिश्रा, महामंत्री आलोक तिवारी, विश्व हिंदू परिषद जिला सह मंत्री राम सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सुरेश ओझा ,बूथ अध्यक्ष अशोक शुक्ला, सोशल मीडिया संयोजक गोकुलेश त्रिपाठी एडवोकेट, , रवि सिंह , बृजेश शुक्ला, रामेंद्र पांडे, गुलाब पांडे, शंभू नाथ पांडे काका, विवेकानंद पांडे, युवा नेता शुभम पांडे, भाजपा नेता अंगद सिंह, रामचंद्र मिश्रा बद्री प्रसाद सोनी , शिव बहादुर शुक्ला , कोषाध्यक्ष दिनेश मिश्रा,समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

भाजपाइयों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो आंदोलन और भी उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *