राहत शिविरों का किया निरीक्षण किसी को कोई परेशानी न होने की दिया सख्त हिदायत बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रभारी मंत्री ने लिया जायजा
जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का कल जिले के प्रभारी मंत्री अजीत पाल ने दौरा किया जिनके साथ क्षेत्रीय विधायक विकाश गुप्ता ने ललौली क्षेत्र के पलटू पुरवा गांव का भ्रमण कर वहां के हालत का जायजा लिया एवं लोगों की समस्याओं से रूबरू हुए और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों से मिलने के बाद ललौली इंटर कालेज में संचालित राहत शिविर में पहुंच कर बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित किया निरीक्षण के दौरान मंत्री ने खाने पीने की व्यवस्था चिकित्सा सुविधा पशुओं के लिए चारा साफ सफाई और लोगों के उचित ठहरने की व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि शिवरों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई कमी न होने पाए और समय से सभी व्यवस्थाएं मिलती रहे । जिलाधिकारी रविंद्र सिंह ने अवगत कराया कि पालटू पुरवा के विस्थापितों को चिन्हित स्थान पर टेंट लगाकर दवाइयां वितरण भोजन पेयजल और जानवरों के लिए सही चारे की व्यवस्था की गई है । संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी रोस्टर के अनुसार 24 घंटे यहां पर तैनात रहते हैं । जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि जनपद के अन्य बाढ़ ग्रस्त इलाकों में उप जिलाधिकारी की निगरानी में अन्य टीमों को सक्रिय रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वाह करने के लिए शासन की मंशा से अवगत करा दिया गया है राशन पूर्ति विभाग द्वारा सभी राशन कार्ड धारकों को राशन वितरित किया जा रहा है। वही आपदा विभाग द्वारा अन्य ज़रूरी सामग्री का वितरण किया जा रहा है ।प्रभारी राज्य मंत्री ने सभी को जरूरी हिदायत देते हुए एक बार फिर चेतावनी दी की बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में किसी चीज की कोई कमी नहीं होना चाहिए । ना बाढ़ प्रकोप से कोई जन हानि होने पाए प्रभारी राज्य मंत्री के साथ क्षेत्रीय विधायक विकास गुप्ता के साथ जिलाधिकारी एवं अन्य विभागों के आला अधिकारी भी के पर मौजूद रहेमौके पर मौजूद रहे
