विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
जनपद के किशुनपुर थाना क्षेत्र के सिलमी गांव में प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खाकर जीवनलीला समाप्त कर ली।बताया जा रहा है कि प्रेमी युगल रिश्ते में चाचा भतीजी बताए जा रहे है ।ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके में पहुंची।दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हथगांव थाना क्षेत्र के पलिया गांव निवासी 25 वर्षीय शैलेश पासवान का विगत कुछ वर्षों से किशनपुर थाना क्षेत्र की सिलमी गांव की रहने वाली नाबालिग भतीजी 17 वर्षीय अंकिता पुत्री शिवबाबू के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था।शैलेश अक्सर अपनी भतीजी कथित प्रेमिका से मिलने के बहाने उसके घर आया जाया करता था।ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले शैलेश प्रेमिका के घर आया था । जहां से वह अपनी कथित प्रेमिका के साथ घूमने के बहाने खेतों की तरफ गया था।वही पर दोनों रोमांटिक रिश्ते में मशगूल थे।प्रेमिका के परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।पकड़ कर दोनों को जमकर फटकार लगाई थी किशोरी को घर से बाहर निकलने में पूरी तरह बंदिशे लगा दी थी।प्रेमी अपने गांव लौट गया बीती देर शाम प्रेमी अपने गांव से अंकिता से मिलने उसके गांव फिर से आ गया दोनों चोरी छिपे जंगल की तरफ निकल गए वहीं पर एक खेत के अंदर साथ जीने मरने के वादे को पूरा करते हुए जहरीला पदार्थ खाकर मौत को गले लगा लिया ।किशोरी के देर रात तक घर से लापता होने पर परिजनों ने तलाश शुरू कर दी गांव के बाहर जंगल की तरफ एक खेत में दोनों को मरणासन्न अवस्था में पड़े देखा तो परिजन अवाक रह गए मामले की सूचना पुलिस को दी गई ।सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने प्रेमी जोड़े को जीवित होने की आशंका पर एम्बुलेंस के जरिए इलाज हेतु दोनों को सीएच सी हरदो भेजा गया चिकित्सक ने चिकित्सीय परीक्षण के बाद दोनों को मृत घोषित कर दिया।मौत की पुष्टि होने पर पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है।
जानकारी होने पर सी ओ खागा ब्रजमोहन राय पुलिस फोर्स व फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे साक्ष्य संकलन कराने के साथ साथ घटना स्थल पर मौजूद लोगों से पूछ ताछ की घटना के बाबत प्रेमी युगलों के परिजनों व ग्रामीणों से अलग अलग पूंछताछ की पुलिस को साक्ष्य संकलन के दौरान घटना स्थल से सल्फास की दो खाली डिब्बी बरामद की हैं युगलों की मौत की जानकारी होने पर दोनों पक्ष के परिजनों में कोहराम मच गया सगे संबंधी व रिश्तेदार रो रो कर बेहाल रहे । पुलिस क्षेत्राधिकारी ब्रजमोहन राय का कहना है कि दोनों मृतक के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।जांच के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
