मशीनों से सिंचाई करते करते हो रहे हैं किसान कर्जदार

बेहन छींटने से लेकर बेहन लगाने से लेकर अब तक नहीं पहुंचा माइनर में पानी किसान बहोत है चिंतित

वही ताजुद्दीनपुर प्रधान हरी लाल यादव का कहना है नहर में पानी संबंधित विभागीय अधिकारियों से कई बार कार्यालय पर जाकर नहर में पानी ना आने की शिकायत की है
जहां पर विभाग की कर्मचारियों के द्वारा आश्वासन दिया जाता है कि जल्द से जल्द नहर के माइनर में पानी पहुंचेगी लेकिन आज तक नहीं पहुंचा पानी किसान परेशान
मछलीशहर ब्लॉक क्षेत्र के मिर्जापुर नहर माइनर से होते हुए
मिर्जापुर अहमदपुर, देहलूपुर ,ताजुद्दीनपुर ,ख्वाजापुर,चक रहमानपुर,महमूदपुर,कोटवा कादनपुर, अहियापुर तुलापुर बसहटा, बसदुआ ग्राम सभा में कई सालों से पानी ना पहुंचने से किसान चिंतित रहते हैं जिसमें किसान किसी तरीके से कर्जा लेकर मशीन से सिंचाई करने पर मजबूर रहते हैं
मशीन से सिंचाई करने के बावजूद फसल अच्छे से ना तैयार होने पर किसानों को लगी पूंजी भी नहीं मिल पाती जिससे किसान और भी चिंतित रहते हैं और कर्जदार भी हो जाते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *