अनीश कुमार सिंह
मुख्य संवाददाता उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़

उन्नाव – आज जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह नें साधन सहकारी समिति, परेंदा के निर्माणाधीन नवीन गोदाम का औचक स्थलीय निरीक्षण कर कार्यरत कर्मचारियों को समिति के शीध्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निर्माण कार्यो को पूर्ण करने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
उन्होंने कहा मेरा संकल्प है कि सहकारी समितियों को और मज़बूत बनाकर क्षेत्र के किसानों को आत्मनिर्भर एवं समृद्ध बनाने की दिशा में ठोस कदम निरंतर उठाए जाएँगे।
निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सदस्य फूलचंद्र रावत, ग्राम प्रधान विशाल विमल, ग्राम पंचायत सदस्य विष्णु द्विवेदी सहित अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *