नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर में सफाई व्यवस्था का लिया जायजा
-लोगों से भी सफाई अभियान में अधिक से अधिक संख्या में जनभागीदारी करने का किया आह्वान
पलवल, 25 अगस्त। प्रदेश सरकार में खेल, युवा अधिकारिता एवं उद्यमिता तथा कानून एवं विधायी मामलों के राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि शासन-प्रशासन सहित आमजन के सहयोग से आने वाले दिनों में पलवल को स्वच्छता और सुंदरता के मामले में अग्रणी जिलों में शामिल होगा। वह इसमें कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। वहीं उन्होंने नगर परिषद के अधिकारियों को भी निर्देश देते हुए कहा कि वे हर दिन शहर के वार्डों में जाकर सफाई व्यवस्था का जायजा लें तथा शहरभर में सफाई व्यवस्था दुरूस्त रखे। खेल मंत्री गौरव गौतम ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में 11 सप्ताह का हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान का पलवल में शुभारंभ करते हुए सभी को इसमें अधिक से अधिक भागीदारी करने का आह्वïान किया है।
हरियाणा शहर स्वच्छता अभियान ने सोमवार को नगर परिषद आयुक्त मनीषा शर्मा ने अपनी टीम के साथ शहर के वार्ड नंबर 12 और पुराना सोहना रोड क्षेत्र में चल रहे सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों का शहरभर में निरंतर सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। वहीं आमजन से भी अपील की है कि वे स्वच्छता अभियान में अपनी जनभागीदारी दर्ज करवाते हुए शहर को स्वच्छ और सुंदर रखने में अपना पूर्ण सहयोग दें। शहर में इधर-उधर कचरा न डाले और कचरे को कचरा उठाने वाली गाड़ी में ही डाले। इसके अलावा सूखा व गीला कूड़ा कचरा उठाने वाली गाड़ी में बनाए गए अलग-अलग बॉक्स में भी डालें। वहीं इस अभियान में अधिक से अधिक जनभागीदारी करने का आह्वïान भी किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *