अनीश कुमार सिंह
चीफ रिपोर्टर उन्नाव
विशाल विचार न्यूज़
उन्नाव – आज दिनांक 01 सितंबर,2025 को नगर पालिका परिषद गंगा घाट में पालिका कर्मी महेन्द्र कुमार सिंह टैक्स कलेक्टर , संतोष कुमार पांडेय पंप ऑपरेटर एवं नन्हू सफाई मित्र की सेवा निवृत्ति 31 अगस्त 2025 के उपलक्ष्य में कार्यक्रम नगर पालिका प्रांगण में सायंकाल आयोजित किया गया।
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती कौमुदी पाण्डेय एवं अधिशाषी अधिकारी श्री मुकेश कुमार मिश्र सहित सम्मानित सभासदगण व नगर के वरिष्ठजन व पालिका के कार्यरत एवं पूर्व सेवानिवृत्त कर्मी उपस्थित रहे।
नगर पालिका अध्यक्षा श्रीमती कौमुदी पाण्डेय नें सेवानिवृत्त कर्मियों की पालिका में समर्पित सेवाओं के प्रति धन्यवाद और आभार व्यक्त करने के उपरांत सेवानिवृत्ति के पश्चात सुखमय दीर्घ जीवन की कामना की । आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मी श्री महेन्द्र कुमार सिंह , श्री संतोष कुमार पांडेय एवं श्री नन्हू को पुष्पगुच्छ / पुष्प हार पहनाकर स्वागत किया गया व दैनिक उपयोग की वस्तुएं भेंट की गई।
कार्यक्रम के उपरांत ढोल बाजे नगाड़े सहित सेवा निवृत्त कर्मियों को विदाई दी गयी।





