कोलकाता: कोलकाता लॉ कॉलेज गैंगरेप में जब से आरोपी मोनोजीत मिश्रा को दबोचा गया है, तब से लगातार उसके काले चिट्ठे खुलने का सिलसिला बदस्तूर जारी है, जिससे पता चलता है कि कॉलेज की अनेदखी और राजनीतिक शह पर वो कितना बेलगाम हो चुका था. लोगों के साथ बदसलूकी करना और धमकियां देने उसका रोज का काम था. अब आरोपी मोनोजीत उर्फ मैंगो को लेकर नया खुलासा हुआ है. मोनोजीत ने साउथ कोलकाता लॉ कॉलेज के यूनियन रूम को शराब के अड्डे में तब्दील कर दिया था. बताया जा रहा है कि आज कोलकाता पुलिस सिक्योरिटी गार्ड पिनाकी बनर्जी को कोर्ट में अप्रूवर बनाने के लिए अर्जी दे सकती है. सिक्योरिटी गार्ड को 4 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर भेजा गया था.
कॉलेज के यूनियन रूम को बनाया शराब का अड्डा
मोनोजीत हर शाम दोस्तों के साथ यूनियन रूम में शराब पीता था, जो कॉलेज यूनियन के लिए निर्धारित था। वहां हर रात मोनोजीत की आवाज में शराब की महफिल होती थी। इस विषय पर चर्चा करते हुए एनडीटीवी पर मोनोजीत की एक महिला सहपाठी ने कहा कि हां, हम उसे पहचानते हैं। मैंने कॉलेज में 2016 में दाखिला लिया था और उसने 2017 में दाखिला लिया. हमारे कॉलेज में उसका यह दूसरा एडमिशन था। यहां पहुंचते ही उसकी गतिविधियां प्रारंभ हो गईं।
बैचमेट ने बताए मोनोजीत के काले कारनामे
कॉलेज में ईव टीजिंग करना, छेड़खानी करना और कॉलेज के यूनियन रूम में बैठकर शराब पीना, यह सब उसके आने पर शुरू हो गया था। उसके बाद गवर्निंग बॉडी ने मिलकर एक रेजोल्यूशन पारित किया कि वह केवल कॉलेज क्लास में भाग लेने आएगा। साल 2018 में उसने कॉलेज में कई हंगामे किए, उसकी ऐसी गतिविधियाँ काफी हैं। एक बार उसने सिक्योरिटी गार्ड को उठाकर मारा था. बात-बात पर कॉलेज के स्टाफ को भी नहीं छोड़ता था, उन्हें भी गोली मारने की धमकी देता था।
