सुरेश पटेल-जाफरगंज फतेहपुर

जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र के नरैचा गांव में दो दिन पूर्व से लगातार हो रही बारिश के चलते जहां सैकड़ो गांव के हजारों लोगो का जन जीवन प्रभावित हुआ है। उधर यमुना तथा गंगा नदी में आई बाढ़ से लोग परेशान हैं।दो दिनों से लगातार हो रही तेज बारिश के कारण नरैचा गांव में खड़ंजा मार्ग में कई फीट गहरा बड़ा गड्ढा हो गया। जिसके चलते ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सोमवार को दिन में करीब 1:00 बजे मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला मंत्री बलराम सिंह चौहान भी पार्टी जनो‌ व समर्थकों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि रास्ते में जिस स्थान पर लगातार हो रही बारिश के कारण बड़ा व गहरा गड्ढा हुआ है उस स्थान पर पुराने समय में कोई गहरा कुआ रहा हो होसकता है। जिस कारण खड़ंजा मार्ग धंस गया है। बताया कि मामले की जानकारी अधिकारियों को दे दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *