अंकुर मिश्र

कैसरगंज बहराइच

जिले के कैसरगंज विकासखंड से आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम ब्लॉक मुख्यालय से होकर बरखुरद्वारापुर चौराहे से होकर मुख्य बाजार के बीच से होकर जमालुद्दीनपुर से वापिस होते हुए ब्लाक मुख्यालय पर समापन हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख संदीप सिंह व खंड विकास अधिकारी सचिन भारती की अगुवाई में उपरोक्त तिरंगा यात्रा निकल गई। कार्यक्रम के अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव हनुमत सिंह, योगेश कुमार, आवारा अभियंता अमित कुमार गुप्ता, शैलेंद्र मिश्रा, सुधीर कुमार, हरीश कुमार, रिजवान सिद्दीकी, रवि सिंह पवार, मृत्युंजय सिंह, हसीब अहमद, बजरंगी प्रसाद, अजय कुमार, सज्जन लाल राजू, हर्षित श्रीवास्तव, विनोद कुमार यादव, राकेश वर्मा,तेज बहादुर यादव सहित सैकड़ो की संख्या में लोगों ने साइकिल व मोटरसाइकिल यात्रा निकालकर स्वतंत्रता दिवस को हर्षोल्लाह के साथ मनाए जाने हेतु आमजन को प्रेरित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *