विशाल विचार
सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर
जनपद के जाफरगंज थाना क्षेत्र मे मंगलवार सुबह हुई तेज बारिश सिजौली गाँव में कहर बरपा गई । शिव नरेश सिंह गौतम उम्र लगभग 60 वर्ष गाँव के ही प्राथमिक विद्यालय मे बच्चों को निःशुल्क पढ़ाते थे । मंगल वार सुबह तेज बारिश के चलते बकरे को कोठरी मे बाधते वक्त कोठरी भरभरा कर गिर जाने से दब गए । आनन फानन ग्रामीणों एवं परिजनों ने मलवे से बाहर निकाल कर चार पहिया वाहन से अस्पताल ले गए जँहा डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया मौत की खबर पाकर परिजन बेहाल हो गए पत्नी पुष्पा देवी बेटे लाल सिंह एवं हरि सिंह रो रो कर बेहाल थे । वही इसी गाँव के रहने वाले रमेश चंद गुप्ता पत्नी प्रभा देवी बेटे आँसू के साथ घर के बाहर बने टीनशेड के नीचे लेटे थे अचानक टीन शेड गिर जाने से तीनो लोग दब गए । शोर मचाने पर ग्रामीणो ने दौड़ कर बाहर निकाला चार पहिया वाहन से निजी अस्पताल ले गए इलाज के बाद सभी घायलों को घर ले गए । घटना की सूचना पर लेखपाल प्रमोद कुमार पटेल भी मौके पर पहुंचे वही नुकसान का आकलन किया थाना प्रभारी धनंजय सरोज ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पंचायत नामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
