विशाल विचार-सुरेश पटेल ब्लाक कॉर्डिनेटर खजुहा फतेहपुर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में अमौली मंडल में एक भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल के स्वयंसेवक और पदाधिकारी पूर्ण गणवेश में गायत्री मंदिर मैदान पर एकत्रित हुए, जहां से पथ संचलन का शुभारंभ हुआ। संचलन गायत्री मंदिर मैदान से गुल्ली चाट, अमौली चौराहा, बड़ा तालाब, नंदनी गेस्ट हाउस, और प्रजापति मोहल्ले से होते हुए पुनः मैदान में समाप्त हुआ।

विभाग प्रचारक शिव शंकर ने संघ के शताब्दी वर्ष के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ समाज के हर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन का वाहक है। इस शताब्दी वर्ष में संघ पांच प्रमुख परिवर्तनों पर ध्यान केंद्रित कर रहा है। ये परिवर्तन समाज को नई दिशा देंगे और भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। कार्यक्रम में कई प्रमुख पदाधिकारी और स्वयंसेवक उपस्थित रहे, जिन्होंने व्यवस्थाओं को संभालने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह पथ संचलन संघ के शताब्दी वर्ष का उत्सव होने के साथ-साथ एकता, अनुशासन, और राष्ट्रभक्ति का संदेश देने का सशक्त माध्यम बना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *