जिला कार्यकारिणी की बैठक

-जिला सम्मेलन की बनी रणनीति

रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ विशाल विचार

रूद्रपुर, देवरिया। नगर के डीएन इंटर कॉलेज में गुरुवार को ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिला कार्यकारी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अक्टूबर महीने में जिला सम्मेलन कराने की रणनीति बनाई गई।
इस अवसर पर पत्रकारों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष नागेंद्र नाथ शर्मा ने कहा कि संगठन ग्रामीण पत्रकारों के हक और हुकूक की लड़ाई अनवरत लड़ता रहेगा। किसी भी पत्रकार के साथ उत्पीड़न की घटना होने पर हम चैन से नहीं बैठेंगे। उन्होंने पत्रकारों को एकजुट होकर संगठन की गरिमा बनाए रखने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व की इच्छा है कि देवरिया में एक भव्य सम्मेलन कराया जाए जिसके लिए सभी को तैयार रहने की जरूरत है। वही पूर्व जिलाध्यक्ष पौहारी शरण राय ने कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाया कि संगठन में सबका हित सुरक्षित रहेगा। संगठन में अनुशासन व डिवोशन का होना नितांत आवश्यक है। जिला महासचिव डॉ हरिशचंद्र मिश्रा ने सभी तहसीलों का आह्वान करते हुए कहा कि नियमित बैठकर आयोजित करें। एकजुट रहें व जिला सम्मेलन की तैयारी में अभी से लग जाएं। बैठक को केपी गुप्ता, राम नवल सिंह, पूर्व महासचिव प्रेमचंद मिश्रा, राजेंद्र सिंह, सुरेंद्र देव मिश्रा, अवध नारायण मिश्रा, परमेश्वर दयाल मिश्रा, विजय सिंह, राम सिहासन यादव, श्रवण गुप्ता, विनोद सिंह आदि ने संबोधित किया। बैठक की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष मणिन्द्र नारायण सिंह मोनू व संचालन जिला मंत्री अश्विनी द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर प्रेम कुमार शर्मा, मुकेश रूंगटा, तेज प्रताप गुप्ता, नीरज सिंह, रामेश्वर विश्वकर्मा, ब्रजेश वर्मा,रमेश गुप्ता, रामप्रवेश भारती, श्रीकांत गुप्ता, दिनेश कसेरा, बृजेश मणि त्रिपाठी, सोनू गुप्ता, आदित्य मिश्रा, कोषाध्यक्ष आनन्द मोदनवाल सहित तमाम संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *