बीती रात्रि घर के अंदर सो रही एक महिला को सोते में सर्प ने डस लिया । घर में महिला अपने बच्चों के साथ अकेली रहती है । उसका पति बाहर रहकर मजदूरी करता है सर्प दंश के बाद जब हालत बिगड़ने लगी तो यह बात महिला ने पड़ोसियों को बताई । तो लोगों की सलाह पर महिला निजी चिकित्सक के पास इलाज के लिए अमौली गई । चिकित्सकों ने महिला की हालत नाजुक देखते हुए कानपुर जगह ले जाने की सलाह दी । जिस पर महिला के मायके के परिजन महिला को लेकर कानपुर के एक निजी चिकित्साल पहुंचे के वही चिकित्सालय में महिला इलाज करवा रहे हैं । जहां महिला की हालत अभी भी चिंताजनक बनी हुई है ।
बताते चलें कि जहानाबाद थाना क्षेत्र के गांव नसेनिया निवासी मोहम्मद यूसुफ की पत्नी रईसा रात्रि में घर के अंदर बच्चों को ले कर सो रही थी सोते में ही महिला के पैर में सर्प ने डस लिया । सुबह होने तक महिला की हालत बिगड़ने लगी तो महिला ने यह बात पड़ोसियों को बताई । तो पड़ोसियों ने इलाज के लिए उसको अमौली के एक निजी अस्पताल में इलाज करवाया । लेकिन महिला की हालत बिगड़ी चली गई । जिससे डॉक्टर ने उसे अन्य जगह ले जाने की सलाह दी महिला के मायके के परिजन उसको कानपुर के किसी निजी अस्पताल में लेकर उसका इलाज करवा रहे हैं । जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है । खबर लिखे जाने तक महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है । महिला के घर में कोहराम मचा हुआ है परिजनों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ देखी जा सकती है । कि अगर महिला को कुछ हुआ तो उसके बच्चों की परवरिश कैसे होगी।
