फतेहपुर। गाजीपुर थाना पुलिस ने मात्र 24 घंटे के भीतर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की गई एलईडी टीवी और खेल किट बरामद की है। दोनों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस अधीक्षक फतेहपुर अनूप कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जय सिंह (19 वर्ष) और अनुराग सिंह (21 वर्ष), निवासी ग्राम फरीदाबाद टिकरी थाना गाजीपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि इनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार मौर्य, उपनिरीक्षक रामकृपाल, कांस्टेबल विक्रम सिंह और अजय कुमार यादव शामिल रहे।
— संवाददाता, शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
