फतेहपुर।
जिले के मलवा थाना क्षेत्र के एक बाजार में युवक की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक शख्स युवक को मारता हुआ नजर आ रहा है, हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि मारपीट की वजह क्या थी।

स्थानीय लोगों के बीच यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। वायरल होते ही कई तरह की अटकलें भी लगाई जा रही हैं, लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो सका कि झगड़े की असली वजह क्या थी।

जब इस मामले में मलवा पुलिस से फोनिक संपर्क किया गया तो उनका कहना था कि फिलहाल इस प्रकरण की जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो सुर्खियां बना हुआ है और लोग पुलिस से कार्रवाई की उम्मीद जता रहे हैं।

👉 संवाददाता : शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *