रामेश्वर विश्वकर्मा रुद्रपुरी ब्यूरो चीफ विशाल विचार

रूद्रपुर (देवरिया)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय रूद्रपुर में तिरंगा क्राफ्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में विजेता प्रतिभागी के रूप में गुड़िया चौहान, सलोनी पटेल, मानसी गौतम, अनुराधा पाण्डेय, रूपा सोनकर, प्रियंका, पारुल पाण्डेय, अंशिका पाण्डेय और विशाखा को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित मनोज कुमार भाटिया ने अपने उद्बोधन में कहा कि विद्यार्थियों में देशभक्ति की भावना और सृजनात्मकता का विकास, राष्ट्र निर्माण की सुदृढ़ नींव है। उन्होंने बच्चों से आह्वान किया कि वे शिक्षा के साथ-साथ कला और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें, ताकि उनका सर्वांगीण विकास हो सके। इस अवसर पर दयाशंकर पाण्डेय, प्रीति श्रीवास्तव, धर्मेंद्र प्रताप सिंह और नौशाद अली भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *