सुमन कुमार दत्ता /बिशाल विचार

पाकुड़ –उपायुक्त मनीष कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आवास एवं मनरेगा योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की। बैठक में उपायुक्त ने निर्देश दिए कि पीएम जनमन आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, अबुआ आवास और अंबेडकर आवास योजनाओं में लंबित आवासों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण किया जाए। साथ ही सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को फील्ड विजिट कर योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने का निर्देश दिया गया।वहीं मनरेगा योजनाओं में बिरसा हरित ग्राम योजना, दीदी बाड़ी योजना और पोटो खेल योजना पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उपायुक्त ने कहा कि प्रत्येक दिन शाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से आम जनता को समय पर लाभ और कार्य की गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

#उपायुक्त मनीष कुमार#पीएम जनमन आवास योजना# प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण# अबुआ आवास # अंबेडकर आवास योजनाओं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *