आरोपियों से देशभर के अलग अलग राज्यो मे 100 से उपर दर्ज शिकायतों का खुलासा जिनमे करोडों की राशी की गई थी धोखाधड़ी।*पलवल। एसपी पलवल श्री वरुण सिंगला ने आयोजित प्रेस वार्ता में पलवल पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों पर की गईं सर्जिकल स्ट्राईक से मिली बड़ी कामयाबी का खुलासा करते हुए बताया कि साइबर थाना पलवल पुलिस ने 1500 किलोमीटर दूर जोगबानी, बिहार (नेपाल बॉर्डर) से एक अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपित देश के अलग-अलग राज्यों में 100 से अधिक साइबर धोखाधड़ी के मामलों में शामिल थे, जिनमें करोड़ों रुपये की ठगी की गई थी। आरोपित कंबोडिया से चलने वाले साइबर ठगी के गिरोह के लिए काम करते थे। कंबोडिया से चलने वाले गिरोह लोगों को टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर कई गुना मुनाफे का झांसा देता। इसके बाद जब लोग इनके झांसे में आ जाते। इसके बाद लोगों के पैसे निवेश के नाम पर लगवाकर ठगी की जाती। गिरफ्तार सभी आरोपित साइबर ठगी के पैसे अपने खातों में डलवाते और यह राशि कंबोडिया भेज देते। इसके बदले में आरोपितों को 20 प्रतिशत कमीशन मिलता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *