समय मातम पसर गया जब छत पर खेलते समय सांप के डसने से कक्षा पांच का छात्र शनि (10) की मौत हो गई। परिवारजन इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।

जानकारी के मुताबिक, शनि रोज की तरह शाम करीब 6 बजे घर की छत पर खेल रहा था। इसी दौरान रोशनदान पर बैठे सर्प ने अचानक उसके हाथ में काट लिया। बच्चे की चीख सुनकर मां मौके पर पहुंचीं, तो शनि ने उन्हें पूरी घटना बताई। परिजन आनन-फानन में उसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र असोथर ले गए, जहां से हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। लेकिन जिला मुख्यालय पहुंचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष अभिलाष तिवारी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि होगी। मासूम की असमय मौत से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

संवाददाता – शेखर सिद्दीकी, ब्यूरो चीफ फतेहपुर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *