भारतीय जनता पार्टी जिला सिंगरौली द्वारा आयोजित प्रबुद्धजन संगोष्ठी कार्यक्रम कुशाभाऊ ठाकरे स्मृति भवन विंध्य नगर रोड (ढोटी) वैढ़न के सभागार में संपन्न हुई। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व विधायक रामलल्लू बैस, प्रदेश कार्य समिति सदस्य वीरेन्द्र गोयल, श्रीमती प्रेमवती खैरवार, सिंगरौली विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष दिलीप शाह एवं नगर पालिक निगम सिंगरौली के अध्यक्ष देवेश पाण्डेय रहे। संगोष्ठी कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा के पितृ पुरुष, प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय के प्रतिमा के समक्ष अतिथियों द्वारा किया गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह ने अपने स्वागत उद्बोधन के माध्यम से समस्त अतिथियों एवं उपस्थित जनों का स्वागत किया तथा अपने संबोधन में कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिन से  राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के जयंती तक सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम चलाकर समाज में कार्यकर्ताओं के माध्यम से पहुंच रहे हैं, आत्मनिर्भर भारत एवं जीएसटी उत्सव मजबूत भारत की पहचान है। उसको स्वदेसी वस्तुओं के उपयोग कर राष्ट्र को मजबूत बनाने की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं।

संगोष्ठी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री शरदेन्दु तिवारी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी समाज में व्याप्त विषमता को में मिटाकर सामाजिक एकता एवं समन्वय बनाने का काम कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होता दिख रहा है जो हमारे मनीषियों ने अंत्योदय की अवधारणा प्रतिपादित की वह मूर्त धारण कर रही है। पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी अपना सर्वस्व जीवन देश की सेवा एवं राष्ट्रवाद का मार्ग प्रशस्त करते देश की दशा एवं दिशा तय करने में लगायी। हम समाज में सेवा के माध्यम से समन्वय स्थापित करने का काम कर रहे हैं।

कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री योगेन्द्र द्विवेदी ने किया तथा  प्रबुद्धजनो का आभार प्रकट जिला महामंत्री विक्रम सिंह चंदेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा, पूनम गुप्ता, विजया सिंह, विनोद चौबे, जिला मंत्री संदीप कुमार झा, हर्ष सिंह, आलोक यादव, कोषाध्यक्ष अंजनी जायसवाल, कार्यालय मंत्री विजय बैस, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कमलेश बैस, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा जायसवाल, किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष विनोद चौबे, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोतीलाल प्रजापति, अनुसूचित जन जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष दिलशरण सिंह श्याम, वरिष्ठ नेता आर. टी. पटेल, मीना चौबे, मधु झा एवं समस्त मण्डल अध्यक्ष गण सहित बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *