सुरेश पटेल जाफरगंज फतेहपुर।

फतेहपुर जनपद के बिंदकी कस्बे में गुरुवार को दिन में करीब 11:00 बजे से नगर पालिका द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा बिंदकी कस्बे के नगर पालिका भवन के सामने से प्रारंभ हुई। तिरंगा यात्रा में स्कूल के बच्चे गाजे बाजे के साथ चल रहे थे। तिरंगा यात्रा बिंदकी कस्बे के मुगल रोड, ललौली चौराहा, तहसील रोड गांधी चौराहा बजाजा गली किराना गली घियाही गली फाटक बाजार मेन बाजार तथा खजुहा चौराहा होते हुए पुनः नगर पालिका भवन के पास समाप्त हुई। तिरंगा यात्रा में उप जिलाधिकारी बिंदकी प्रियंका, नगर पालिका परिषद बिंदकी चेयरमैन राधा साहू, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी चंद्र कृष्णा पांडे, प्रधान लिपिक मनोज कुमार शुक्ला अवर अभियंता आराधना पटेल, वार अभियंता योगेश गुप्ता, राजस्व निरीक्षक रविंद्र कुमार सोनकर ललित राजपूत रामकरण सिंह यादव गिरीश पांडे के अलावा भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मधुराज विश्वकर्मा भाजपा मंडल बिंदकी अध्यक्ष पूरन सिंह उर्फ बऊआ, भाजपा नेता मुन्ना लाल सोनकर वीरेंद्र दुबे अतुल द्विवेदी बृजेश मिश्रा काजू साहू दिनेश सोनकर ठेकेदार दिनेश तिवारी आशीष तिवारी सत्यम अग्रवाल विष्णु द्विवेदी विक्रम उत्तम पटेल सौरभ बाजपेई रामबाबू मोतीलाल निषाद रन्नो गुप्ता स्वाति ओमर सोमवती निषाद रचना हुसैन शशि पटेल मंजू साहू सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *