शुभम मित्तल ब्यूरो हेड शामली
कांधला कस्बे में मीटर रीडर संतोष कुमार को जन्नत कॉलोनी के एक युवक ने गाली गलौज करते हुए हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दी है जिससे संतोष कुमार ने थाने में तहरीर देकर उक्त युवक पर सरकारी कार्य में बाधा डालने और मारपीट करने में कानूनी कार्यवाही करने की मांग की है मामला जन्नत कॉलोनी का है मीटर रीडर संतोष कुमार के द्वारा उपभोक्ता गुलजार पुत्र शौकीन निवासी जन्नत कॉलोनी का बिल बनाया तो गुलजार ज्यादा बिल देखकर आग बबूला हो गया और संतोष कुमार के साथ हाथापाई कर जान से मारने की धमकी दे डाली जिससे डर कर संतोष के द्वारा बिजली विभाग के कर्मचारियों के साथ जाकर थाना कांधला में तहरीर देते हुए उक्त युवक पर मुकदमा कर गिरफ्तार करने की मांग की है
