फतेहपुर।
जनपद में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत के बाद पीड़ित परिवारों को सरकार की ओर से आर्थिक सहायता प्रदान की गई। जहानाबाद विधायक राजेन्द्र पटेल ने मृतकों के परिजनों को राहत राशि सौंपी।
पहली घटना विकास खंड खजूहा के सिजौली गांव में हुई, जहां 2 सितंबर को तेज बारिश के चलते एक मकान गिर गया। मलबे में दबकर 60 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई थी। परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि अचानक आई बारिश के बाद दीवार भरभराकर गिर गई, जिससे वह बाहर नहीं निकल सके।
वहीं दूसरी घटना विकास खंड देवमई के लाला बक्सरा गांव में घटी। यहां 2 वर्षीय मासूम को अचानक जहरीले सर्प ने डस लिया। उपचार के पहले ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। मासूम की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया।
इन दोनों घटनाओं की सूचना पर प्रशासन ने रिपोर्ट तैयार की और सरकार की ओर से घोषित आर्थिक सहायता पीड़ित परिवारों को उपलब्ध कराई गई। शनिवार को विधायक राजेन्द्र पटेल ने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने एक परिवार को 4 लाख रुपये तथा दूसरे परिवार को भी 4 लाख रुपये की धनराशि प्रदान की।
विधायक ने कहा कि संकट की घड़ी में सरकार हमेशा जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिया कि पीड़ित परिवारों की हर संभव मदद की जाए। साथ ही उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि बरसात और सर्पदंश के समय सतर्क रहें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचाव हो सके।
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीप फतेहपुर
