विशाल विचार न्यूज़- अनीश कुमार सिंह -मुख्य संवाददाता उन्नाव

उन्नाव – आज राष्ट्रीय अध्यक्ष बजरंग सेना जी के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्ष नीतू सिंह सेंगर के नेतृत्व एवं जिला अध्यक्ष कृष्णा सोनी जी की अध्यक्षता में प्रदेश कार्यालय बजरंग सेना, लोकनगर उन्नाव में “चलो अयोध्या धाम” अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।
बैठक में आगामी 7 दिसंबर को अयोध्या धाम यात्रा हेतु संगठन की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में इस पावन यात्रा को सफल बनाने का संकल्प लिया।
बैठक के उपरांत गौमाता को प्रदेश में “राज्य माता” तथा देश में “राष्ट्र माता” का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर जिलाधिकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया।
कार्यक्रम में प्रदेश संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी, जिला टीम, महिला मोर्चा, युवा इकाई एवं ब्लॉक स्तर के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतू सिंह सेंगर ने कहा कि “गौमाता हमारी आस्था, संस्कृति और राष्ट्र की आत्मा हैं — उन्हें राष्ट्र माता का दर्जा मिलना हमारी सनातन परंपरा का सम्मान होगा।”
कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव द्वारा किया गया एवं अंत में जिला अध्यक्ष श्री कृष्णा सोनी जी ने सभी उपस्थित पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *