जनपद में लगातार हो रही मूसलधार बारिश से कई जगहों से घटनाएं सामने आ रही हैं। बता दें कि ललौली थाना क्षेत्र के दतौली गांव में बीती रात 2 बजे बारिश के चलते एक पक्की दीवार ढह गई। जिससे रामौतार पाल नामक गरीब भेड़पालक की करीब 15 से 20 भेड़-बकरियो की दबकर मौत हो गईं।बताया जाता है कि करीब 7 भेड़ें गंभीर रूप से घायल हैं। जानकारी के अनुसार हादसे के समय रामौतार पाल के घर का बाउंड्री भीतर लगभग 55 भेड़ें बंधी हुई थीं और वह रात में बारिश होने के कारण घर सोने चला गया रात करीब 2 बजे अचानक दीवार गिरने से भेड़ मलबे में दब गई जिनमें से 15 से 20 भेड़ों की दबने से मौत हो गई और करीब 7 भेड़ बकरियां गंभीर रूप से घायल हो गई।ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य चलाया गया, लेकिन तब तक कई भेड़ दम तोड़ चुके थे।
भेड़ पालक रामौतार पाल ने बताया कि वह बेहद गरीब हैं और उनका परिवार पूरी तरह से इन पशुओं पर निर्भर रहता था भेड़ों की मौत से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
