विशाल विचार – संतोष तिवारी ब्यूरो अमेठी

अमेठी – बाजार शुक्ल थाना क्षेत्र के जौदिल मऊ ग्राम पंचायत में मंगलवार दोपहर एक किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान साबिर की 16 वर्षीय बेटी के रूप में हुई है। दोपहर करीब 2:30 बजे उसका शव घर में फांसी के फंदे से लटका मिला।
घटना की जानकारी मृतका की मामी ने पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतका की मामी ने सौतेली मां और पिता पर संदेह जताया है। उन्होंने हत्या की आशंका व्यक्त करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हुए थे।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच सभी पहलुओं से की जा रही है। किशोरी की मौत आत्महत्या है या हत्या, इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *