विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर
जनपद के बिन्दकी तहसील में पिछले कई दिनों से अधिवक्ता संघ के नेतृत्व में चली आ रही अधिवक्ताओं की हड़ताल सभी मांगें पूरी होने के बाद समाप्त हो गई।इस घोषणा के पहले अधिवक्ता संघ ने सभी अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की काफी समय तक चली बैठक के बाद हड़ताल वापस लेने की घोषणा की गई। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने कहा कि अधिकारियों ने सभी मांगें मान ली है इसलिए हड़ताल समाप्त की जा रही है बुधवार की सुबह से अधिवक्ता यथावत अपना कार्य करेंगे।बताते दें कि बिंदकी कस्बे के तहसील परिसर में अधिवक्ता संघ की विभिन्न मांगों को लेकर अधिवक्ता कई दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर थे। इसी को लेकर मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे से बिंदकी कस्बे के तहसील के अधिवक्ता सभागार कक्ष में अधिवक्ता संघ तथा अधिवक्ताओं की एक बैठक हुई। लगभग 2 घंटे तक चली बैठक में निर्णय लिया गया कि अधिकारियों द्वारा सभी मांग पूरी कर देने के बाद यह अनिश्चितकालीन हड़ताल वापस ली जा रही है। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि बुधवार से अधिवक्ता यथावत अपना कार्य शुरू करेंगे। बताते चले की अधिवक्ता संघ तथा अधिवक्ता इस बात से नाराज थे कि बिना अधिवक्ताओं को विश्वास में लिए बिना बताए एसडीएम कोर्ट का स्थान परिवर्तन किया गया यह उचित नहीं है। इसके अलावा कंप्यूटर कक्ष में खतौनी फीड करने या फीडिंग में गलती करने पर भी नाराजगी थी। तहसील के कर्मचारियों द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर भी अंकुश लगाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा तहसील परिसर में अतिक्रमण तथा गंदगी होने एवं पार्किंग की व्यवस्था न होने पर भी नाराजगी जाहिर की जा रही थी। इसी को लेकर एसडीएम प्रियंका के साथ अधिवक्ता संघ तथा अधिवक्ताओं की एक बैठक एक दिन पहले सोमवार को हुई थी। लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला था। जिसके चलते अधिवक्ताओं ने अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया था। इसी क्रम में सोमवार की दोपहर करीब 12:00 से अधिवक्ता संघ तथा अधिवक्ताओं ने तहसील के अधिवक्ता सभागार कक्ष में अपनी एक बैठक की। लगभग 2 घंटे तक बैठक चली। जिसमें निर्णय लिया गया कि अधिकारियों ने सभी मांग पूरी कर दी है जिसको देखते हुए अनिश्चितकालीन हड़ताल समाप्त की जा रही है। इस मामले में अधिवक्ता संघ के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि जितनी भी मांगी थी अधिकारियों ने सभी मांग पूरी कर दी है जिसको देखते हुए यह हड़ताल वापस ले ली गई है। उन्होंने बताया कि बुधवार की सुबह से सभी अधिवक्ता अपना-अपना यथावत कार्य करेंगे। इस मौके पर अधिवक्ता संघ तहसील महामंत्री लक्ष्मी सिंह गौतम के अलावा अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मी शंकर यादव सुरेश चंद तिवारी ज्ञानेंद्र सिंह गौतम नरेंद्र प्रसाद मिश्रा सुरेश सिंह चौहान रामकरण सिंह सुशील बाजपेई जय नारायण सिंह महेंद्र सिंह यादव के अलावा अधिवक्ता प्रेम बाबू गुप्ता अश्वनी मिश्रा कल्याण सिंह यादव अशोक सिंह भदोरिया नवाब हुसैन सूर्यपाल प्रदीप वर्मा प्रतिभा पटेल सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूदरहे।
