साहिब श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी शताब्दी के पावन अवसर पर 23वां महान गुरमत समागम श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ आयोजित किया जा रहा है। यह दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 31 जनवरी और 1 फरवरी 2026 को शनिवार एवं रविवार को आयोजित होगा।
यह गुरमत समागम सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक विरक फार्म, गांव डिब डिबा में संपन्न होगा। कार्यक्रम का आयोजन समूह साध संगत विरक फार्म, गांव डिब डिबा द्वारा किया जा रहा है।
समागम के दौरान गुरबाणी कीर्तन, कथा-विचार और गुरु साहिब के जीवन व शहादत से जुड़े आध्यात्मिक प्रवचन होंगे। गुरु तेग बहादुर जी की शहादत धर्म की रक्षा, मानव अधिकारों और धार्मिक स्वतंत्रता के लिए दिए गए सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है, जिस कारण उन्हें “हिंद की चादर” कहा जाता है।
इस धार्मिक आयोजन में आसपास के क्षेत्रों सहित दूर-दराज से बड़ी संख्या में संगत के पहुंचने की संभावना है। आयोजन समिति द्वारा संगत की सुविधा के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं।
आयोजक मंडल ने समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर गुरु साहिब की शिक्षाओं से जुड़ें और इस पावन समागम को सफल बनाएं।
रिपोर्ट: परणीत कौर
ई इंडिया न्यूज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *