विशाल विचार
शेखर सिद्दीकी ब्यूरो चीफ फतेहपुर

जिला मुख्यालय के आबूनगर रेडाइया स्थित 200 वर्ष पुराने ऐतिहासिक इमारत ( मकबरे ) को भाजपा जिलाध्यक्ष ने ठाकुर जी का मंदिर कहते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष के आवाहन पर 11 अगस्त को मकबरे में पहुंचकर भाजपाइयों ने साफ सफाई और पूजा पाठ शुरू करने के लिए समर्थकों को उकसा दिये,जिसको लेकर विहिप के प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र पांडेय और बजरंग दल के धर्मेन्द्र जनसेवक ने आज सुबह 9 बजे से ही भारी भीड़ एकत्रित करके सर्किट हाउस कर्पूरी ठाकुर चौराहे पर हिंदू संगठनों की हजारों की संख्या में भीड़ जुटा लिया।और उधर जिला पुलिस प्रशासन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर कमर कस लिया। और उधर पुलिस ने तीन किलोमीटर के दूरी से बैरिकेटिंग कर दिया था। हिंदू संगठनों की भीड़ ने बैरिकेटिंग को तोड़ते हुए मकबरे पर पहुंचकर भगवा झंडा लगा दिया और सालों से बनी मजारों को तोड़ते हुए जमकर हंगामा करना शुरू कर दिया।दूसरी तरफ़ मुस्लिम पक्ष से पथराव भी किया गया वहीं हिंदू संगठनों के भगवा लहराने के बाद पुलिस ने उन्हें बाहर कर दिया । और पुलिस ने तत्काल मकबरे से भगवा झंडा उतार कर माहौल को शांत करने का प्रयास किया लेकिन दोनों पक्षों में जमकर लगातार नारेबाजी होती रही। घटना की जानकारी के पहलें सुबह से भी प्रशासन ने मकबरा के पास पुलिस फोर्स के साथ स्वयं जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक अपर जिलाधिकारी के साथ-साथ सीओ और कई थानों के थाना प्रभारी सहित पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहे।मामले को तूल पकड़ता देख पुलिस अधीक्षक ने बढ़ाई फ़ोर्स
दोनों पक्षो के नारेबाजी के साथ साथ मामला शांत नहीं होते देख जनपद के दस थानों की पुलिस को बुलाकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ मोर्चा संभालने के लिए फ़ोर्स बढ़ाया।मकबरे और मंदिर के बवाल पर फतेहपुर मौके पर पहुंचे एडीजी प्रयागराज
फतेहपुर में मकबरे को मंदिर बताने वालों और मुस्लिम समुदाय के बीच घंटो बवाल होने की सूचना पर एडीजी प्रयागराज संजीव गुप्ता मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और क़ानून व्यवस्था को तोड़ने वालों को सख्त हिदायत दिया नियमानुसार कार्यवाही के लिए कहा।पुरे मामले में फतेहपुर पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने बयान जारी करते हुए बताया कि दोनों पक्षो से वार्ता की गयी है । मामले को शांत करा दिया गया है शांति व्यवस्था क़ायम है। जो लोग उपद्रव में शामिल थे उनका फोटो और वीडियो के आधार पर शिनाख्त कर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत करवाया जा रहा है । और सभी से अपील की जाती है कि सभी अपने घरों में रहे किसी प्रकार से कोई कानून अपने हाथ में ना लें न ही उपद्रव में शामिल हो, कानून को अपना काम करने दें, प्रशासन की जाँच पड़ताल जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *