
अक्सर मिमिक्री आर्टिस्ट और कलाकार बड़ी – बड़ी हस्तियों की नकल किया करते हैं। कभी – कभी यह नकल विवाद का विषय बन जाती है। पिछले दिनों में नेहा सिंह नामक कलाकार इसी तरह के विवाद में फँसी थीं। अब एक और कलाकार पर इसी तरह की स्थिति बन गई है , जिसने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मिमिक्री की थी। हम जिस कलाकार की बात कर रहे हैं , उनका नाम दीपक सैनी है। वह उम्दा किस्म के हास्य कलाकार और स्टैंडअप कॉमेडियन माने जाते हैं। अभी उनका एक वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें उन्होंने योगी आदित्यनाथ की नकल की है। लोगों ने इस वीडियो को बहुत पसन्द किया है। उनके इस वीडियो पर तमाम दर्शक अपनी प्रतिक्रियाएँ दें रहे हैं। कोई कह रहा है कि अब दीपक होंगे गिरफ्तार। तो किसी ने कहा कि योगी जी अब इनको अपने निशाने पर लेंगे। कुछ लिखते हैं कि महाराज जी की बराबरी कोई नहीं कर सकता , किसी ने कहा कि जिसकी नकल कर रहे हो , पहले उसके बारे में जान तो लो बालक। मिमिक्री के एक मामले में मसहूर मिमिक्री आर्टिस्ट श्याम रंगीला भी फँस गये हैं , उन्हें वन विभाग ने पीएम मोदी की नकल के सम्बन्ध में जंगल में नीलगाय को कुछ खिलाने के लिए कार्यवाही का सामना करना पड़ सकता है। इस तरह की कार्यवाही वाइल्ड लाइफ प्रोटेक्शन एक्ट के अंतर्गत की जाती है। श्याम रंगीला अक्सर पीएम मोदी की मिमिक्री को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं।
