बीजेपी के नेता नीतिश राणे द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस की गई जिसमें कि उन्होंने उद्धव गुट वाली शिवसेना व उनके नेता संजय राऊत पर टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि “उद्धव गुट शिवसेना के लोग आये दिन हमारे नेता नरेंद्र मोदी और अमित शाह पर टिप्पणी करते हैं लेकिन हम कभी भी उनको कुछ ग़लत नहीं बोलते हैं”। उन्होंने संजय राऊत को लेकर भी बयान दिया और उनके बारे में कहा कि “वह बहुत बड़े भू माफिया हैं और यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। अलीबाग इलाके में उन्होंने जबरदस्ती करके जमीन हथियाई थी और वह आज भी बेल पर बाहर घूम रहे हैं”। नीतिश राणे ने कहा कि मैं बेलगाम की मराठी जनता से पूछना चाहता हूँ कि “क्या आप इस भू माफिया की बात सुनेंगे ?” नीतिश राणे ने आगे संजय राऊत पर आरोप लगाते हुए कहा कि “आपको इस भू माफिया की बात सुनने की कोई जरूरत नहीं है”। आगे उन्होंने कहा कि ” राज्य में उद्धव और आदित्य दोनों पिता – पुत्र की सरकार न होने पर इनके द्वारा यह आरोप लगाया जा रहा है कि 09 महीने से राज्य में उथल-पुथल मची हुई है”। आगे उन्होंने तारीख बताते हुए उस घटना के बारे में बताया जिसमें उन्होंने उद्धव पर दंगों की साज़िश रचने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि “13 अगस्त 2004 को एक बैठक मातोश्री में हुई थी। वहाँ संजय राऊत भी थे और उद्धव ने कहा था कि जैसे दंगे 1993 में हुए थे , वैसे ही दंगे अब होने चाहिए”। उद्धव ने कहा था “मुस्लिमों पर हमला करो और दंगे भड़कवाओ। इससे शिवसेना को लाभ होगा और मैं सीएम बन सकुँगा”। राणे ने अभी के महाराष्ट्र के क्षेत्र में हो रहे दंगों को लेकर भी बात कही। उन्होंने कहा कि “अभी के दंगों की गृह मंत्रालय द्वारा जाँच की जानी चाहिए।इसके पीछे उद्धव ठाकरे हो सकते हैं। मैं इसकी माँग करूँगा”। संजय राऊत को लेकर आगे कहा कि “वह इस समय एनसीपी नेता बनने की कोशिश कर रहा है लेकिन जो बालासाहेब का न हुआ , वह शरद पवार का क्या होगा ?”
