
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन द्वारा अपने एक मिशन के तहत पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल से एक रॉकेट लाँच किया गया। उस रॉकेट ने दो बड़े सैटेलाइट जो कि सिंगापुर के थे और एक इन हाउस प्लेटफॉर्म के साथ उड़ान भरी। PSLV – C55 नामक मिशन आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लाँच किया गया। लाँचिंग का समय दोपहर 2:19 था। यह PSLV की 57वीं उड़ान थी। PSLV कोर अलोन कॉन्फ़िगरेशन की यह 16वीं उड़ान थी। इस मिशन का नाम TELEOS – 2 रखा गया है। इसरो ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर सिंगापुर के दो सैटेलाइट के जिक्र के साथ लाँचिंग से संबंधित जानकारी दी। इसरो ने अपने पेज पर लिखा कि शनिवार को हम PSLV – C55 द्वारा सिंगापुर के दो सैटेलाइट टेलीओएस – 2 और लुमिलाइट – 4 को अर्थ अॉर्विट में भेजा जायेगा। दोनों सैटेलाइट का वजन क्रमशः 741kg और 16kg है। सैटेलाइट लुमिलाइट – 4 की बात करें तो इसका वजन 16 kg है और यह एक एडवांस सैटेलाइट है। इसका निर्माण उच्च आवृत्ति के डाटा के विनिमय हेतु किया गया है। इस सैटेलाइट का उपयोग ई – नेवीगेशन समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने तथा शिपिंग इन्डस्ट्रियल क्षेत्र को लाभ पहुँचाने के मकसद से किया गया है।
