शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले से संबंधित भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर गिरफ्तार करने वाले मुंबई एनसीबी के पूर्व क्षेत्रीय निदेशक समीर वानखेड़े और चार अन्य लोगों के विरूद्ध सीबीआई ने मामला दर्ज किया है। करीब दो साल पहले समीर वानखेड़े ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को क्रूज ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था। समीर वानखेड़े उस समय एनसीबी में एक अधिकारी के रूप में तैनात थे। सीबीआई ने उनके विभिन्न ठिकानों जैसे :- मुंबई , दिल्ली , राँची , कानपुर आदि कई जगहों पर छापेमारी की है। मामले के बारे में पूछे जाने पर सीबीआई अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एक एफआईआर उनपर रिश्वत लेने के आरोप में भी दर्ज की गई है। रिश्वत की राशि करीब 25 करोड़ बताई जा रही है। समीर वानखेड़े ने आर्यन खान को कार्डेलिया क्रूज जहाज पर 02 अक्टूबर 2021 को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया था। समीर वानखेड़े पर तो एफआईआर लिखी ही गई है , साथ ही आशीष रंजन , विश्व विजय सिंह , केपी गोस्वामी , सांविल डिसूजा आदि अधिकारियों पर तथा कुछ अज्ञातों के खिलाफ भी आरोप लगे हैं। एफआईआर में कथित रूप से यह कहा गया है कि इस पूरे मामले के पीछे अनुचित लाभ प्राप्त करने की चाहत थी और इसी के तहत इन सभी लोगों ने मिलकर साजिश रचकर उसे अंजाम दिया गया। इसके साथ – साथ मामले में धरपकड़ के परिणाम स्वरूप पकड़े गये लोगों से रिश्वत आदि माँगने व लेने के भी आरोप लगाये गये हैं। सीबीआई की जाँच प्रक्रिया लगातार जारी है। सीबीआई ने बताया है कि रेड़ के दौरान मुंबई , दिल्ली , राँची , लखनऊ , चेन्नई , गुवाहाटी आदि जगहों समेत करीब 29 ठिकानों पर छापेमारी की गई जिसमें कि कुछ दस्तावेज , नकदी और वस्तुएँ व अन्य संदिग्ध चीजें प्राप्त हुई हैं। सीबीआई के अनुसार मामले की जाँच लगातार की जा रही है।

भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारी समीर वानखेड़े पर यह आरोप है कि उन्होंने और उनकी टीम ने आर्यन खान को मामले में न पकड़ने के लिए करीब 25 करोड़ रूपए की रिश्वत माँगी थी। साथ ही मामले के शुरू में ही 50 लाख रूपये अग्रिम रूप से वसूलने की भी शिकायत अधिकारी और उनकी टीम के खिलाफ दर्ज की गई है। बताते चलें कि नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने चार्जशीट दायर कर क्रूज मामले के संबंध में जानकारी को विस्तार दिया था। इसके आधार पर ही आर्यन खान को छोड़ दिया गया था। इसके संबंध में एनसीबी ने एक एसआईटी गठित की थी जिसे की तथ्यों की वास्तविकता परखने के लिए कहा गया था। उसने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि वानखेड़े और उनकी टीम से कहीं न कहीं मामले में चूक हुई है और गिरफ्तारी के संबंध में भी गलतियाँ हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *