दरअसल आपको बता दे की ,,,नगर निकाय चुनाव के प्रचार अभियान से बसपा नेता सुश्री मायावती दूर ही रहेंगी। कहा जा रहा है कि वह किसी भी जिले में रैली नहीं करेंगी।……..
और साथ ही आपको बता दे कि ,,इस बार पूरी जिम्मेदारी प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल और कोआर्डिनेटरों ही संभालेंगे और ,,वैसे भी बसपा प्रदेश अध्यक्ष के लिए यह चुनाव अग्नि परीक्षा है, क्योंकि वह पहला चुनाव करा रहे हैं। दूसरा, इसी से लोकसभा चुनाव में बसपा का भविष्य भी तय होगा।………
पहले चरण के चुनाव के लिए नामांकन हो चुके हैं। वहीं, दूसरे चरण के नामांकन शुरू हो गए हैं। पहले चरण के लिए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है।.
और आपको बता दे की ,,,बसपा ने महापौर पद पर 60 प्रतिशत मुस्लिम प्रत्याशी उतारकर अपनी मंशा स्पष्ट कर दी है। बसपा मुस्लिम-दलित समीकरण के सहारे ही इस मैदान में है। अब चुनाव के लिए प्रचारक भी तय होने शुरू हो गए हैं।और आपको बता दे की ,,,राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी शायद ही किसी रैली में शामिल होंगे।
दरअसल सतीश चंद्र मिश्रा ने विधानसभा चुनाव में पहले भी प्रदेश भर में सम्मेलन किए थे, लेकिन उसका कोई अपेक्षित परिणाम नहीं मिला था।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के लिए यह चुनाव चुनौती है। इस चुनाव को लोकसभा चुनाव 2024 का रिहर्सल कहा जा रहा है।
इसका परिणाम बताएगा कि किस पार्टी की तैयारी कैसी है। ऐसे में बसपा प्रदेश अध्यक्ष लगातार पहले चरण के लिए सभी उम्मीदवारों के संपर्क में हैं।
फिलहाल तो खास तौर पर नगर निगमों में ज्यादा फोकस है।………………..
ऐसी ही ताजा न्यूज़ अपडेट पाने के लिए जुड़े रहिए हमारे ई – इंडिया न्यूज़ के साथ ……………….
